विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए कई दिग्गजों ने दाखिल किया नामांकन, मतदान 13 को

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 10:17 PM

विज्ञापन

जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए अंतिम दिन सोमवार को सबसे अधिक 29 वकीलों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए अंतिम दिन सोमवार को सबसे अधिक 29 वकीलों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये. इसमें अध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, महासचिव पद के लिए पूर्व महासचिव राजेश कुमार पाठक, उदय कुमार एवं मनोज कुमार मिश्र, अंकेक्षक पद के लिए गोविंद जी राय एवं शंभू दत्त, उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व अंकेक्षक रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, उदय नारायण मिश्र, उपेंद्र पांडेय एवं कुमार संजय द्विवेदी, संयुक्त सचिव पद के लिए उदय नारायण पांडेय, आलोक कुमार तिवारी, अमरेश कुमार पांडेय और टुनटुन राम अकेला, सहायक सचिव पद के लिए अखिलेश्वर ठाकुर, शंभू मिश्र, विजय कुमार त्रिवेदी एवं शक्ति कुमार तिवारी, पुस्तकालय समिति के लिए अमरेंद्र शर्मा एवं प्रदीप कुमार तिवारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए रमाकांत वर्मा, देवेंद्र नाथ तिवारी, विपिन बिहारी पांडेय, हरेराम गुप्ता एवं मोतीलाल प्रसाद तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए भास्कर मिश्र, अनुज कुमार सिन्हा, महम्मद वैश इद्रीशी एवं राजीव रंजन श्रीवास्तव ने नामांकन किया. इस प्रकार सभी 28 पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में कुल 67 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा बुधवार तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. मालूम हो कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा अंकेक्षक के एक-एक पद, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव और पुस्तकालय समिति के सदस्य के तीन-तीन पद, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच एवं कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए चुनाव हो रहा है. 13 जून को सुबह आठ बजे से शाम के चार बजे तक मतदान होगा. चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी काफी बढ़ गयी है. विभिन्न पदों के प्रत्याशी अभी से एक सीट से दूसरे सीट पर घूमकर जनसंपर्क में लग गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन