गोपालगंज के मांझा पूर्वी पंचायत में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, जल निकासी की व्यवस्था चरमराई

Updated:
विज्ञापन

शिव मंदिर के पास लगी नाली का गंदा पानी

Water on Road: मांझा प्रखंड की मांझा पूर्वी पंचायत में जल-निकासी की समस्या विकराल हो गई है. विभिन्न इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बढ़ गया है.

विज्ञापन

Water on Road: मांझा प्रखंड की मांझा पूर्वी पंचायत में जल-निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. पंचायत के विभिन्न हिस्सों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समस्या को लेकर ग्रामीणों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति आक्रोश है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई जगह सड़क पर बह रहा नाली का पानी

ग्रामीणों के अनुसार, मांझा पूर्वी पंचायत के ब्रह्मस्थान के समीप, मस्जिद के पास, पुरानी शिव मंदिर के आसपास तथा पुरानी बाजार में नालियों का पानी नाली से ऊपर होकर सड़क पर बह रहा है. सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं, पानी से निकलने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

सोख्ता निर्माण के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान

स्थानीय लोगों ने बताया कि जल-निकासी की समस्या के समाधान के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गयी है. पंचायत स्तर पर मुखिया द्वारा जल-निकासी के लिए सोख्ता का निर्माण भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका. कुछ ही समय बाद नाली का पानी फिर सड़क पर बहने लगा.

मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बीमारी फैलने की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है. लोगों ने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने के साथ जल-निकासी की समुचित और स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन