गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दिव्यांग शिक्षक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Author Manish Raj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : गोपालगंज में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, जिसमें एक दिव्यांग सरकारी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

Gopalganj News : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला उस समय सामने आया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक सरकारी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

हादसे में दिव्यांग शिक्षक की गई जान

मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के निवासी थे. मनोज कुमार सरकारी शिक्षक थे और एक पैर से दिव्यांग भी थे. वहीं घायल की पहचान 44 वर्षीय राजेश कुमार सिंह, पिता कृष्ण देव सिंह, निवासी रामपुर बंगरा, थाना तरैया सुजान, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है. बताया गया कि दोनों किसी निजी कार्य से गोपालगंज आए हुए थे.

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.

ट्रक और चालक पुलिस की गिरफ्त में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के साथ उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाजीपुर दौरे को लेकर हाई अलर्ट, कई मार्गों पर ट्रैफिक और पार्किंग प्रतिबंध लागू



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन