गोपालगंज के यूएचएस डुमरिया ईस्ट में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम, 127 विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिया आपदा बचाव का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

युएचएस डुमरिया ईस्ट में विद्यार्थियों को आपदा बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण देती एनड़ीआरएफ की टीम.

सिधवलिया प्रखंड में एनडीआरएफ की टीम ने स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया. 127 विद्यार्थियों व शिक्षकों को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्राथमिक उपचार, सीपीआर और बाढ़, वज्रपात से बचाव के तरीके सिखाए गए.

विज्ञापन

गोपालगंज: सिधवलिया प्रखंड के यूएचएस डुमरिया ईस्ट में शनिवार को स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया. बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एनडीआरएफ की 9-पी टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

127 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में कुल 127 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें 80 छात्राएं, 40 छात्र और सात शिक्षक शामिल थे. एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सहपाठियों की मदद करने के तरीके भी बताए. उपलब्ध संसाधनों का सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी गयी.

प्राथमिक उपचार और सीपीआर का कराया अभ्यास

प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक उपचार, प्री-हॉस्पिटल ट्रीटमेंट और रक्तस्राव को नियंत्रित करने के उपायों की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही सीपीआर देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया. सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताया गया.

बाढ़ और वज्रपात से बचाव के बताए तरीके

एनडीआरएफ की टीम ने आंधी-तूफान, वज्रपात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय बताए. भूकंप सहित अन्य आपदाओं के समय क्या करना चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गयी. टीम ने आपदा के दौरान त्वरित निर्णय लेने, सुरक्षित स्थान पर जाने और दूसरों की सहायता करने के तरीकों पर भी जोर दिया.

औद्योगिक इकाई में भी आपदा पूर्व तैयारी पर कार्यशाला

इसी क्रम में एनडीआरएफ की दूसरी टीम ने मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, सिधवलिया में आपदा पूर्व तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित की. इसमें औद्योगिक इकाई के कर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्य और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गयी.

कर्मियों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने तथा आपदा के दौरान समन्वित तरीके से कार्रवाई करने के बारे में बताया गया. एनडीआरएफ की टीम ने कहा कि किसी भी आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पहले से तैयारी, नियमित प्रशिक्षण और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है.

Also Read : नेपाल की बाढ़ में ‘आपदा में अवसर’! उफनती गंडक में जान जोखिम में डालकर सिलेंडर-लकड़ी बटोर रहे लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन