Gopalganj News : सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसेलिंग हुई बंद, संदिग्ध कागजात वाले शिक्षकों की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News : सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शुक्रवार को बंद हो गया. बीते एक अगस्त से शुरू काउंसेलिंग में शुक्रवार की शाम तक लगभग सक्षमता पास किये 66 सौ शिक्षकों में से 63 सौ शिक्षकों की काउंसेलिंग पूरी हो चुकी थी.

विज्ञापन

गोपालगंज. सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शुक्रवार को बंद हो गया. बीते एक अगस्त से शुरू काउंसेलिंग में शुक्रवार की शाम तक लगभग सक्षमता पास किये 66 सौ शिक्षकों में से 63 सौ शिक्षकों की काउंसेलिंग पूरी हो चुकी थी. काउंसेलिंग करा चुके शिक्षकों में 750 शिक्षकों के डॉक्यूमेंट को संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया है. इन शिक्षकों के कागजात की जांच नये सिरे से होगी. डाउटफुल श्रेणी में शामिल शिक्षकों में कुछ शिक्षकों के कागजात में गड़बड़ी है, तो कुछ का आधार का ओटीपी नहीं आने के कारण वेरिफिकेशन नहीं हो सका. विभागीय निर्देश के बाद इन शिक्षकों के कागजात की पुन: जांच कर काउंसेलिंग पूरी की जायेगी. बता दें कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के कागजात की जांच के लिए काउंसेलिंग की गयी. सदर प्रखंड के बसडीला में स्थित जिला निबंधन एंव परामर्श केंद्र डीआरसीसी में बीते एक अगस्त से काउंसेलिंग शुरू हुई, जो 13 सितंबर तक चली. प्रतिदिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निगरानी में पांच टाइम स्लॉट में शिक्षकों की काउंसेलिंग की जा रही थी. लगभग तीन सौ शिक्षकों ने छोड़ी काउंसेलिंग, मिलेगा नया शेड्यूल जिले के 66 सौ शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा पास की थी, लेकिन अंतिम दिन तक लगभग 63 सौ शिक्षकों ने अपना काउंसेलिंग करायी. तीन सौ के लगभग ऐसे शिक्षक हैं, जो टाइम स्लॉट मिलने के बाद भी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने नहीं पहुंचे. इनमें से कुछ ऐसे शिक्षकों ने जानबूझ कर काउंसेेलिंग नहीं करायी. शिक्षक संघ की ओर से की गयी प्रमोशन की मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षकों ने काउंसेलिंग छोड़ी. इन शिक्षकाें के लिए विभाग की ओर से नया शेड्यूल जल्द दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन