गोपालगंज में गंडक नदी से 354 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी में इस्तेमाल नाव जब्त
उत्पाद थाने में जब्त विदेशी शराब की तस्वीर.
Excise Department: उत्पाद विभाग की टीम ने गंडक नदी के किनारे से 354 लीटर विदेशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नाव को जब्त किया है. बिहार में इस शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है. फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Excise Department: उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंडक नदी के किनारे मंगलपुर पूर्व के समीप से 354 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कीमत बिहार में करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक नाव को भी जब्त किया गया है.
आपके शहर में
गंडक नदी के रास्ते शराब तस्करी की मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने मंगलपुर पूर्व के समीप नदी किनारे निगरानी शुरू की.
इसी दौरान टीम को शराब की खेप मिली. हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
354 लीटर शराब और नाव जब्त
उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से बरामद 354 लीटर विदेशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नाव को जब्त कर लिया. इसके बाद फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया गया.
उत्पाद विभाग की टीम नदी के आसपास के इलाकों में भी लगातार निगरानी कर रही है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके.
फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
उत्पाद विभाग के अधिकारी अमृतेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब के मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में शामिल फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
अधिकारियों के अनुसार, नदी के रास्ते होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए