गोपालगंज: सिधवलिया शुगर मिल ने आयोजित की किसान गोष्ठी, शरदकालीन गन्ना बुवाई पर दिया जोर

विज्ञापन

किसानों को टिप्स देते भारत शुगर मिल के अधिकारी

सिधवलिया शुगर मिल द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में शरदकालीन गन्ना बुवाई की उन्नत तकनीकों पर जोर दिया गया. किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया गया.

विज्ञापन

Sharadkalin Ganna Buwai: बरौली प्रखंड के पेट बिरैचा गांव में भारत शुगर मिल, सिधवलिया की ओर से शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया. इस दौरान किसानों को कम लागत में अधिक गन्ने की उपज हासिल करने के लिए उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्नत तकनीक से गन्ना बुवाई की दी सलाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने किसानों को उन्नत तकनीक से गन्ना बुवाई करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए यह सही समय है.

उन्होंने किसानों को खूंटी प्रबंधन, एक आंख के बीज के इस्तेमाल, सही मात्रा में खाद के प्रयोग और अंतरवर्ती फसल से अधिक मुनाफा कमाने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मिल हमेशा किसानों के साथ है और उन्हें हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है.

गन्ना विकास योजनाओं की दी जानकारी

गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने गन्ना विकास से जुड़ी योजनाओं और मिल की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने किसानों से समय पर गन्ने की बुवाई करने और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीक के इस्तेमाल से गन्ने की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी.

अधिक क्षेत्र में गन्ना बुवाई का लिया संकल्प

गोष्ठी में किसानों ने गन्ना उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारी हासिल की और अधिकारियों से अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की. कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अधिक क्षेत्र में शरदकालीन गन्ने की बुवाई करने का संकल्प लिया.

मौके पर उप गन्ना महाप्रबंधक विनोद राठी, क्षेत्र पदाधिकारी सौरभ मिश्रा सहित गन्ना विभाग के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद थे.

Also Read : सारण के गांव से डेथ वैली तक शैलेश की ऐतिहासिक उड़ान, किसान के बेटे ने 29 घंटे में 217 किमी दौड़कर बनाया रिकॉर्ड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन