गोपालगंज: गुड समैरिटन के प्रचार और ई-डार प्रविष्टि पर जोर, सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें अब हर माह आयोजित होंगी. जिलाधिकारी समीर सौरभ ने ब्लैक स्पॉट सुधार, हेलमेट-सीट बेल्ट की अनिवार्यता और ई-डार पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित होगी. शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. डीएम ने बिहार सड़क सुरक्षा परिषद (संशोधन) नियमावली, 2022 के तहत सड़क सुरक्षा गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने का सख्त निर्देश दिया है.

विज्ञापन

ब्लैक स्पॉटों में होगा सुधार

गोपालगंज के डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण कर दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों की पहचान करने और उनके स्थायी समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया. बैठक में जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की पहचान कर उनमें तत्काल सुधार करने, सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर पुलिस विभाग को सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

इ-डार पोर्टल पर होगी प्रविष्टि

गोपालगंज जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ट्रॉमा सेंटर और फर्स्ट रिस्पॉन्स सिस्टम को और अधिक मजबूत करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही दुर्घटना पीड़ितों की समय पर मदद करने वाले लोगों के लिए 'गुड समैरिटन' प्रावधान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और इ-डार व आइरैड पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी तरह समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया है.

चलेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान

गोपालगंज के जिलाधिकारी ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संचार माध्यमों से सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया. इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गौरव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के आला पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: गोपालगंज: जन औषधि केंद्र के समय में बदलाव, मरीजों की शिकायत पर संचालक से मांगा गया जवाब


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन