मांझा की गौसिया पंचायत में कॉलेज स्थापना की कवायद तेज, भूमि चिह्नित
मांझा. प्रखंड की गौसिया पंचायत में महाविद्यालय की स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.
मांझा. प्रखंड की गौसिया पंचायत में महाविद्यालय की स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इसके लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित कर ली गयी है, जिससे क्षेत्र में शिक्षा प्रेमियों और ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है. बताया जा रहा है कि पंचायत स्तर पर उपलब्ध सरकारी एवं अन्य उपयुक्त भूमि का गहन निरीक्षण कर चयन किया गया है. संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा भूमि की मापी के साथ-साथ प्रारंभिक जांच प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. सूत्रों के अनुसार, सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद प्रस्ताव को शीघ्र ही जिला स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. महाविद्यालय की स्थापना होने से न केवल गौसिया पंचायत बल्कि आसपास की पंचायतों के छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल बताया है. उनका कहना है कि महाविद्यालय खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा और शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा. वहीं ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से महाविद्यालय स्थापना की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए