गोपालगंज में नियोजित शिक्षकों की बैठक, एचआरएमएस-प्रोन्नति और वेतन मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल नियोजित शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नियोजित शिक्षकों ने लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग परिसर में बैठक की. उन्होंने एचआरएमएस, प्रोन्नति और वेतन जैसे मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तैयार की. शिक्षकों ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और पारदर्शिता की कमी पर भी चिंता जताई.

विज्ञापन

Gopalganj News : वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को शिक्षा विभाग परिसर में बैठक की. इसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी. शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से कई मांगें लंबित हैं. विभाग की ओर से समय पर पहल नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है.

विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिला स्तर पर होगा आंदोलन

जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यदि शिक्षकों की मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष आंदोलन किया जायेगा. इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को पटना तक ले जाया जायेगा. जरूरत पड़ने पर शिक्षा विभाग का घेराव भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अब चरणबद्ध आंदोलन के लिए तैयार हैं.

‘बिना पैसा कोई काम नहीं होता’ की शिकायत

बैठक में शिक्षा विभाग के कामकाज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता का मुद्दा भी उठाया गया. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक विभाग से जुड़े कई कार्यों में बिना पैसे के काम नहीं होने की शिकायत मिलती है. शिक्षकों ने इस व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.

पारदर्शी तरीके से काम करने की मांग

शिक्षकों ने कहा कि सरकारी काम के लिए किसी से पैसा मांगने या लेने की व्यवस्था पूरी तरह बंद होनी चाहिए. उन्होंने विभाग से पारदर्शी तरीके से काम करने, लंबित मामलों का समय पर निबटारा करने और शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की.

बैठक में सत्येंद्र कुमार, मीनाक्षी, प्रेमशिला, जितेंद्र राय, उपेंद्र राय, विकास कुमार, मदन प्रसाद, समालुद्दीन सहित कई नियोजित शिक्षक शामिल हुए. शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई, तो आंदोलन का दायरा बढ़ाया जायेगा.

फोटो:- बैठक में शामिल नियोजित शिक्षक  | Prabhat Khabar Network
फोटो:- बैठक में शामिल नियोजित शिक्षक | Prabhat Khabar Network
फोटो:- बैठक में शामिल नियोजित शिक्षक  | Prabhat Khabar Network
फोटो:- बैठक में शामिल नियोजित शिक्षक | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन