गोपालगंज: हथुआ में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, मंडल स्तर पर महीने भर चलेंगे कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

फोटो नं 07- कार्यक्रम के बाद निकलते भाजपा नेता व कार्यकर्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर हथुआ में भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान की रणनीति तैयार की। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Gopalganj News : हथुआ के गांधी आश्रम में बुधवार को भाजपा मंडल की कार्यशाला आयोजित की गयी. मंटू मदनवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गयी. इस दौरान मंडल स्तर पर कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी.

विज्ञापन

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा कार्यक्रम

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान बेतिया प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की यात्रा को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणादायी गाथा बताया.

जनसेवा ही भाजपा का संकल्प : विनोद कुमार सिंह

मुख्य वक्ता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा का संकल्प है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की.

कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे पार्टी कार्यकर्ता

सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी नगर उपाध्यक्ष गुरु प्रतीक श्रीवास्तव को सौंपी गयी है. कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां भी तय की गयीं.

कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में मंडल के हिमांशु जायसवाल, राघव सिंह, कपिलदेव सिंह, शुभम सोनी, विनोद पटेल, रविकांत, दीपकराज, मनीष सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल बाबू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन