बिहार में घरेलू विवाद में गई महिला की जान, पति और ससुर पर लगे गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना इलाके में घरेलू विवाद के कारण एक महिला की गला दबाकर हत्या की खबर सामने आई है. मतृका की पहचान ब्यूटी देवी (27) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना इलाके में घरेलू विवाद के कारण एक महिला की गला दबाकर हत्या की खबर सामने आई है. मतृका की पहचान ब्यूटी देवी (27) के रूप में हुई है. उसके पति का नाम संजीव कुमार बताया गया है. मृतका के पिता माधव सिंह ने अपनी बेटी के पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2017 में हुई थी शादी

मृतका के पिता के अनुसार ब्यूटी देवी की शादी वर्ष 2017 में भोजपुरवा टेकनिवास गांव निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी. दंपती के दो बेटे भी हैं. मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर घर में विवाद होता रहता था. ब्यूटी का पति अक्सर शराब पीकर उसके मारपीट करता था. उसके ससुर और ननद भी परेशान किया करते थे.

8 महीने तक मायके में थी मृतका

इस प्रताड़ना से परेशान होकर ब्यूटी देवी पिछले 8 महीने से मायके में अपने दोनों बेटों के साथ रह रही थी. कुछ दिनों पहले ससुराल पक्ष के लोग पंचायत के बाद सुलह कराकर उसे वापस ले गए. अब आरोप है कि ससुराल लौटने के 15 दिनों के अंदर ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चुपके से शव जलाने की कोशिश

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि हत्या के बाद उसके ससुराल वाले बिना बताए शव को चुपके से जलाने की कोशश कर रहे थे. हालांकि इसकी सूचना मिलते ही वे लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महम्मदपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार मृतका के पिता के बयान पर पति, ससुर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष फरार बताए जा रहे हैं. अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में एक लाख में किया प्रेमिका का सौदा, पहले मंदिर में की शादी और फिर…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन