गोपालगंज: बैकुंठपुर में पीडीएस दुकानदारों की बैठक, अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन नहीं मिलने पर जतायी चिंता
खाद्यान्न आवंटन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के लिये इकट्ठा पीडीएस दुकानदारों. | Prabhat Khabar Network
बैकुंठपुर में पीडीएस दुकानदारों ने खाद्यान्न आवंटन में आ रही समस्याओं को लेकर बैठक की। अब दुकानदार एसडीएम से मिलकर समाधान की मांग करेंगे।
Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की बैठक हुई. इसमें पीडीएस दुकानदारों ने खाद्यान्न आवंटन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. दुकानदारों ने कहा कि पार्शियल आवंटन के उठाव पर रोक लगने के कारण डीलरों को एडिशनल आवंटन नहीं मिल पा रहा है. इससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
लाभार्थियों के अनुपात में पर्याप्त आवंटन नहीं मिलने की शिकायत
दुकानदारों के अनुसार, लाभार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त खाद्यान्न आवंटित नहीं होने से वितरण के दौरान परेशानी होती है. कम आवंटन के कारण कई लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने में कठिनाई आती है. वहीं, एडिशनल आवंटन नहीं मिलने से समस्या और गंभीर हो रही है.
आवंटन व्यवस्था में सुधार की मांग
पीडीएस दुकानदारों ने आवंटन व्यवस्था में सुधार करते हुए लाभार्थियों की संख्या के अनुरूप खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की. उनका कहना था कि पर्याप्त आवंटन मिलने से लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा और वितरण व्यवस्था भी सुचारु रहेगी.
अगले सप्ताह एसडीएम से मिलेगा शिष्टमंडल
बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्या के समाधान को लेकर पीडीएस विक्रेताओं का शिष्टमंडल अगले सप्ताह सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह से मुलाकात करेगा. शिष्टमंडल एसडीएम के समक्ष खाद्यान्न आवंटन से जुड़ी समस्याओं को रखकर शीघ्र समाधान की मांग करेगा.
बैठक में मनोज मांझी, प्रमोद कुमार राम, राजेंद्र मांझी, रामेश्वर सिंह, राज बल्लम राम, कांति राय, प्रभुनाथ राय, राहुल शर्मा, मंगल प्रसाद, अभय पांडेय, अमित कुमार सोनी सहित कई पीडीएस दुकानदार मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए