खजूरबानी पहुंच सीजेएम ने किया निरीक्षण

Published at :08 Sep 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
खजूरबानी पहुंच सीजेएम ने किया निरीक्षण

गोपालगंज : खजूरबानी में शराब पीने से 21 लोगों की मौत की घटना ने शासन प्रशासन तथा समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. इस बीच सीजेएम रामअवध प्रसाद बुधवार की शाम खजूरबानी पहुंचे. खजूरबानी पहुंचते ही सीजेएम ने शराब के कारोबार के अड्डों की जानकारी ली. उनके साथ नगर थाना के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : खजूरबानी में शराब पीने से 21 लोगों की मौत की घटना ने शासन प्रशासन तथा समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. इस बीच सीजेएम रामअवध प्रसाद बुधवार की शाम खजूरबानी पहुंचे. खजूरबानी पहुंचते ही सीजेएम ने शराब के कारोबार के अड्डों की जानकारी ली.

उनके साथ नगर थाना के प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे. सीजेएम ने मौजूद उत्पाद विभाग के एएसआइ से प्रशासन के द्वारा अब तक किये गये कार्रवाई की जानकारी ली. बगल में मौजूद लोहार परिवार से पूछताछ कर घटना के पीछे की सच को जाना. किस तरह टंकी बना कर चापाकल से शराब निकाला जाता था.

सीजेएम ने इसे भी देखा. खजूरबानी में ताड़ी के आड़ में खजूर के पेड़ के नीचे बेचे जाने वाले शराब के ठिकानों को देख कर उन्होंने शराब माफियाओं के घरों का भी मुआयना किया. शराब कारोबारियों का घर सील पाया गया. फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चस्पा हुआ था. जबकि सीजेएम ने मौजूद पुलिस अधिकारियों को खजूरबानी में कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन