हुंडी एजेंट से 85 हजार की लूट

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र में सड़क लूट की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को एक बार फिर अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर हुंडी एजेंट से दिनदहाड़े 85 हजार रुपये लूट लिये. बताया गया है कि बसंतपुर थाने के भरथियां गांव के नागेंद्र शर्मा हुंडी का रुपया बांटने के लिए […]
गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र में सड़क लूट की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को एक बार फिर अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर हुंडी एजेंट से दिनदहाड़े 85 हजार रुपये लूट लिये. बताया गया है कि बसंतपुर थाने के भरथियां गांव के नागेंद्र शर्मा हुंडी का रुपया बांटने के लिए सिधवलिया आ रहा था.
ज्योंही वह सकला नहर के पास पहुंचा, बाइक सवार दो अपराधियों ने उसका पीछा कर उसे घेर लिया तथा पिस्तौल भिड़ा कर उसके पास रखे 85 हजार रुपये लूट लिये और चलते बने. अपराधियों के जाने के बाद नागेंद्र ने सिधवलिया पहुंच कर दो अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










