शांति व सद्भाव के साथ मनाएं होली : डीएम

गोपालगंज : होली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा – व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम किया है. इस बार हुड़दंग मचानेवाले पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में दंडाधिकारी को पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात कर दिया गया है. मंगलवार की शाम से ही प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने स्थल पर योगदान करने […]
गोपालगंज : होली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा – व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम किया है. इस बार हुड़दंग मचानेवाले पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में दंडाधिकारी को पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात कर दिया गया है. मंगलवार की शाम से ही प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.
प्रशासन ने किसी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. जिला संपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि होली को लेकर 235 स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है. किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










