नारायणी के तट पर लगेगी आस्था की डुबकी

गोपालगंज : माघ मास को अत्यंत पावन होने से विधि-विधान से स्नान-ध्यान एवं साधना का विशेष महत्व है. मौनी अमावस्या के दिन इसका अत्यधिक महत्व है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुख-समृद्धि और मोक्ष की कामना लिए पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष […]
गोपालगंज : माघ मास को अत्यंत पावन होने से विधि-विधान से स्नान-ध्यान एवं साधना का विशेष महत्व है. मौनी अमावस्या के दिन इसका अत्यधिक महत्व है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुख-समृद्धि और मोक्ष की कामना लिए पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या मनायी जाती है. इस वर्ष मौनी अमावस्या 24 जनवरी शुक्रवार को पड़ रही है. नारायणी नदी में डुबकी लगाने के लिए आस्था का सैलाब तटों पर उमड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




