सरस्वती पूजा के लिए समितियों को लेना होगा लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : सरस्वती पूजा आगामी 30 जनवरी को होना है. पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने हाइ अलर्ट मोड में है. वर्ष 2009 में हुए विशुनपुरा कांड को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूजा को लेकर कड़ा आदेश जारी किया है. सरस्वती पूजा समितियों को पूजा कराने से पूर्व लाइसेंस लेना होगा. पूजा के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सरस्वती पूजा आगामी 30 जनवरी को होना है. पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने हाइ अलर्ट मोड में है. वर्ष 2009 में हुए विशुनपुरा कांड को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूजा को लेकर कड़ा आदेश जारी किया है. सरस्वती पूजा समितियों को पूजा कराने से पूर्व लाइसेंस लेना होगा. पूजा के लिए लोकल थाना से लाइसेंस प्राप्त करना होगा, जबकि माइक (ध्वनि विस्तारक) के लिए एसडीओ से अनुमति लेनी होगी. बगैर लाइसेंस व अनुमति के पूजा करने पर कार्रवाई हो सकती है. पूजा समितियों को विसर्जन के लिए बजाप्ता रूट चार्ज बनाकर थाने को सौंपना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
रूट के अनुरूप ही विसर्जन किया जायेगा. इसका उल्लंघन करनेवालों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जायेगी. सरस्वती पूजा के दौरान कोई भी समिति डीजे नहीं बजेगा. विसर्जन के दौरान नाच व आॅर्केस्ट्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा. पूजा में कहीं भी डीजे व नाच का आयोजन होने ��ी शिकायत मिली तो पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेगी. उधर, पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पूजा को लेकर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है.
सभी थानों में शांति समिति की बैठक भी कराने को कहा गया है. एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर सरस्वती पूजा को लेकर आॅर्केस्ट्रा संचालकों को भी बांड डाउन किया जायेगा. इसके साथ ही उनसे बांड भरवाया जायेगा. इसका उल्लंघन करने पर उनको गिरफ्तार भी किया जा सकता है. प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
लाइसेंस के लिए देना होगा
पूजा समिति के सभी सदस्यों का नाम व अाधार
मूर्ति विसर्जन का रूट चार्ट बनाकर देगी समिति
बिजली के लिए लेना होगा अस्थायी कनेक्शन
पूजा समिति के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर
बड़े पूजा समितियों के 20 सदस्यों का देना होगा डिटेल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन