दो बसों की टक्कर में 21 यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

मांझा : मांझा थाने के दानापुर गांव के पास एनएच 28 पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार में जा रही दो बसें टकरा गयीं. इस हादसे में महिला सहित 21 यात्री घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों में अफरातफरी के बीच चीख-पुकार मच गयी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी […]

विज्ञापन

मांझा : मांझा थाने के दानापुर गांव के पास एनएच 28 पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार में जा रही दो बसें टकरा गयीं. इस हादसे में महिला सहित 21 यात्री घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों में अफरातफरी के बीच चीख-पुकार मच गयी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में पहुंचा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
हादसे में घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
बताया जाता है कि सोमवार कि सुबह दिल्ली से बस यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर जा रही थी. इसी बीच सीवान से एक बस अरेराज जा रही थी. दोनों बसों के बीच आगे निकलने की होड़ में टक्कर हो गयी.
बसों में टक्कर के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने दिल्ली वाली बस में टक्कर मार दी, जिसके बाद उक्त बस अरेराज जा रही बस में टक्कर मार दी. तीन गाडियों के बीच आपस में टक्कर होने से करीब 21 यात्री घायल हो गये. दिल्ली से आनेवाली बस पर अधिकतर लोग मुजफ्फरपुर के रहनेवाले बताये जाते हैं.
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. उधर, मांझा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बसों को जब्त कर लिया. मांझा थानाध्यक्ष छोटन कुमार का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
एनएच 28 पर परिचालन बाधित, मची अफरातफरी
दानापुर के पास दो बसों के बीच टक्कर होने के बाद वाहनों का परिचालन वनवे हो गया. एक लेन में परिचालन आधा घंटे के लिए बाधित हो गया. हालांकि बाद में मांझा थाने की पुलिस के पहुंचने पर वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद परिचालन सुचारु रूप से चालू हो सका.
बस हादसे की खबर मिलते ही यात्रियों के परिजनों में अफरातफरी मच गयी. हादसे की खबर पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये. यात्रियों के परिजनों ने बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा होने की शिकायत की. पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन