गोपालगंज के हथुआ में एक साथ विदाई और स्वागत, दो अधिकारियों के बाद किसने संभाली नई जिम्मेदारी
निवर्तमान एसडीओ को सम्मान पूर्वक बिदाई करते स्थानीय लोग
हथुआ अनुमंडल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निवर्तमान एसडीएम और एसडीपीओ को उनकी सेवाओं के लिए विदाई दी गई. इस अवसर पर नवागत एसडीएम संतोष कुमार का गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया.
Hathua SDM Farewell: हथुआ अनुमंडल में निवर्तमान एसडीएम और एसडीपीओ के विदाई सह सम्मान समारोह के साथ नए अनुमंडल पदाधिकारी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मीरगंज शहर के लालबाग मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
समारोह में हथुआ के निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक चंदन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार को उनके कार्यकाल के दौरान बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों और सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना की.
वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक चंदन और आनंद कुमार ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल को लोगों ने सराहनीय बताया.
नए एसडीएम संतोष कुमार का हुआ स्वागत
विदाई समारोह के साथ हथुआ के नवागत एसडीएम संतोष कुमार का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
निवर्तमान अधिकारियों को दी शुभकामनाएं
समारोह में लोगों ने निवर्तमान एसडीएम अभिषेक चंदन और एसडीपीओ आनंद कुमार को नई पदस्थापना और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
गोपालगंज: पुलिस भर्ती की तैयारी में दौड़ लगा रहा था युवक, पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों पैर कुचले, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए