कमला राय कॉलेज में तोड़फोड़, आगजनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : छात्र संघ चुनाव से पहले कमला राय कॉलेज उपद्रवियों का शिकार हो गया. सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के नॉमिनेशन को रद्द कर दिया गया. स्क्रूटनी में गड़बड़ी पाये जाने के बाद चुनाव समिति ने यह कार्रवाई की है. उधर, नामांकन रद्द होने की सूचना मिलते ही अभाविप के छात्रों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : छात्र संघ चुनाव से पहले कमला राय कॉलेज उपद्रवियों का शिकार हो गया. सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के नॉमिनेशन को रद्द कर दिया गया. स्क्रूटनी में गड़बड़ी पाये जाने के बाद चुनाव समिति ने यह कार्रवाई की है.
उधर, नामांकन रद्द होने की सूचना मिलते ही अभाविप के छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन करते हुए उपद्रव शुरू कर दिया. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी. कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ से अफरातफरी मच गयी. प्राचार्या रुखसाना खातून ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस की मौजूदगी में भी छात्रों का आंदोलन चलता रहा. उधर, तोड़फोड़ और आगजनी किये जाने की सूचना पाकर सदर एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ नरेश पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक मिथिलेश तिवारी कॉलेज में पहुंचे. अधिकारियों द्वारा देर शाम तक छात्रों के मान-मनौअल का सिलसिला चलता रहा.
इस संबंध में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉ रुखसाना खातून से संपर्क किया गया, तो उन्होंने सरकारी नंबर रिसीव तक नहीं किया. अभाविप के जिला संयोजक रौशन श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, सचिन कुमार, राजन कुमार आदि ने प्राचार्या पर जान बूझकर नामांकन रद्द करने का आरोप लगाया है. छात्रों का कहना था कि प्राचार्या की ओर से जान बूझकर अभाविप के छात्रों का नामांकन रद्द किया गया है.
भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह व बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी के पहुंचाने के बाद अभाविप के छात्रों ने कहा कि मामले में कुलपति के आदेश का इंतजार किया जा रहा है. छात्र नेताओं ने कहा कि नामांकन मान्य नहीं होने पर चुनाव कराना उचित नहीं है.
अभाविप समेत 14 अभ्यर्थियों का नामांकन अवैध
जारी सूची के अनुसार अभाविप समेत 14 अभ्यर्थियों का नामांकन अवैध पाया गया है. सूची जारी के बाद से कॉलेज में छात्रों का हंगामा जारी है. केआर कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज, गोपेश्वर कॉलेज हथुआ और बीपीएस कॉलेज भोरे में 13 जनवरी को मतदान होना है.
चार जनवरी को नामांकन दाखिल किया गया था. पांच जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. सोमवार को नाम वापसी और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी. केआर कॉलेज में कुल 21 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिये नामांकन दाखिल किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










