गोपालगंज में पंखा चलाने के लिए स्विच दबाते ही 12वीं के छात्र को लगा करंट, मौके पर मौत
रोते बिलखते परिजन
सिधवलिया में 12वीं कक्षा के एक होनहार छात्र की करंट लगने से दुखद मौत हो गई. गर्मी से बचने के लिए पंखे का स्विच ऑन करते ही वह हाई वोल्टेज का शिकार हो गया. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है.
Gopalganj news:सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा कोठी गांव में मंगलवार को करंट लगने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी अवधेश कुमार पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में हुई है.
आपके शहर में
बताया जाता है कि अभिजीत दोपहर में घर में था. गर्मी के कारण वह पंखा चालू करने के लिए स्विच बोर्ड के पास गया. जैसे ही उसने स्विच पर हाथ लगाया, वह बोर्ड में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया. करंट लगते ही अभिजीत चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल घर की बिजली आपूर्ति बंद करायी.
इसके बाद परिजन अभिजीत को आनन-फानन में सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
होनहार छात्र की मौत से गांव में मातम
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अभिजीत की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. बताया जाता है कि वह पढ़ाई में होनहार था और इंटर की परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परिवार को भी उससे काफी उम्मीदें थीं. अचानक हुए हादसे ने परिजनों और ग्रामीणों को झकझोर दिया है.
इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए