नल जल योजना में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट : कुचायकोट में जल नल योजना में अनियमितता के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि विभिन्न वार्डों में काफी दिनों पहले कार्य शुरू हुआ था, जो अधूरा पड़ा हुआ है. ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का काम इस […]
विज्ञापन
कुचायकोट : कुचायकोट में जल नल योजना में अनियमितता के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि विभिन्न वार्डों में काफी दिनों पहले कार्य शुरू हुआ था, जो अधूरा पड़ा हुआ है. ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का काम इस कदर कराया जा रहा है कि निर्माण के साथ ही पाइप लीक करने लगा है.
सरकारी मानक पर कार्य नहीं कराया जा रहा है. पंचायत के विभिन्न वार्डों में अभी भी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि पाइप व लगने वाले अन्य सामग्री मानक के रूप में नहीं है. प्रदर्शन करने वालों में बिंदा देवी, लाल झाड़ी देवी, रीता देवी, चंदा देवी, सोरेना खातून, फातिमा खातून, सुनैना देवी, विपत्ति देवी, राजू मांझी, पप्पू राम, रामावती देवी आदि शामिल थे.
प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी का कहना है कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है. अगर कहीं गड़बड़ी मिलती है तो कर्मी सहित कार्य कराने वाले एजेंसियों पर भी प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










