राजमिस्त्री की ट्रक से कुचलकर मौत
Updated at : 08 Mar 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : गुरुवार को मॉर्निंग वाक पर निकले राजमिस्त्री को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसा नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर के समीप एनएच 28 पर हुआ. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. मृतक राजमिस्त्री ब्लॉक कॉलोनी स्थित वार्ड संख्या छह निवासी रामाशंकर भारती […]
विज्ञापन
गोपालगंज : गुरुवार को मॉर्निंग वाक पर निकले राजमिस्त्री को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसा नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर के समीप एनएच 28 पर हुआ.
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. मृतक राजमिस्त्री ब्लॉक कॉलोनी स्थित वार्ड संख्या छह निवासी रामाशंकर भारती के 35 वर्षीय पुत्र विकास गिरि बताया जाता है. इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 को जाम कर हंगामा किया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि विकास रोज की तरह गुरुवार की सुबह करीब छह बजे घर से टहलने निकला था. घर के पास हाइवे पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए हाइवे को जाम कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रकचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. विकास कुमार गिरि मानिकपुर गांव में रहता था. शादी के बाद से ब्लॉक कॉलोनी स्थित घर पर रहता था. परिजनों के मुताबिक, वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण-पोषण करने का काम करता था.
उसकी सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. विकास की शादी सात साल पहले सिधवलिया में हुई थी. शादी के बाद चार साल का पुत्र आदर्श व दो साल की पुत्री आदिती कुमारी हैं. दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठने पर आसपास के लोग भी मर्माहत थे. वहीं पत्नी ज्योति देवी माथा पीट-पीट कर रो रही थी. गांव की महिलाएं सांत्वना देने में जुटी थीं.
फ्लैश बैक
दो लोगों की हुई थी मौत
नगर थाने के साधु चौक के पास एनएच 28 पर पिछले साल 14 फरवरी को मॉर्निंग वाक पर निकले दो लोगों की मौत वाहन से कुचल कर हो गयी थी. मृतकों में सहदुल्लेपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर अजय पटेल (36 वर्ष) और कटघरवा पंचायत के पूर्व सरपंच वीरेंद्र यादव (58 वर्ष) शामिल थे. इस हादसे के बाद से लोगों ने हाइवे पर मॉर्निंग वाक करना बंद कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




