गश्ती पर निकले पुलिस जवान को अपराधियों ने मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत बनकटा थानाक्षेत्र के अकटही के समीप शुक्रवार को गश्त कर रहे बनकटा थाने के एक पुलिस जवान को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद जब तक पुलिसमौके पर पहुंचती तब तक अपराधी फरार हो चुके […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत बनकटा थानाक्षेत्र के अकटही के समीप शुक्रवार को गश्त कर रहे बनकटा थाने के एक पुलिस जवान को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद जब तक पुलिसमौके पर पहुंचती तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. पुलिस जवान को इलाज के लिए पीएचसी भाटपाररानी ले जाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिनहालत में सुधार न होता देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के कुरमौली उर्फ बख्शी गांव निवासी राधाकिशुन यादव पुत्र वृंदा यादव बनकटा थाने में पुलिस जवान हैं. शुक्रवार की रात अकटही बाजार में गश्त कर रहे थे. वे अपनी बाइक से सोहनपुर की तरफ जा रहे थे. इसी बीच अकटही-सोहनपुर के बीच एक पलानी डाली गयी हैं. जहां से मुंह बांधकर दो अपराधी निकले और राधाकिशुन की गाड़ी रोकने का प्रयास किया. उनके नहीं रुकने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. जब अपराधी उनके नजदीक गये तो पुलिस की वर्दी देख बाइक से फरार हो गये. पुलिस जवान ने मोबाइल के जरिये इसकी सूचना थाना पर दी. जवान के जांघ में गोली लगी है. थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि जवान को गोली लगी है. जिसका इलाज चल रहा है. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन