हाइवे पर फटा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर और फिर...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में थावे मंदिर के समीप एनएच 85 पर रविवार की रात चलती स्कॉर्पियो का टॉयर ब्लास्ट होने से आठ लोग घायल हो गये. घायलों में तीन श्रद्धालु भी बताये जा रहे हैं. पुलिस ने इस घटना में चालक समेत स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में थावे मंदिर के समीप एनएच 85 पर रविवार की रात चलती स्कॉर्पियो का टॉयर ब्लास्ट होने से आठ लोग घायल हो गये. घायलों में तीन श्रद्धालु भी बताये जा रहे हैं. पुलिस ने इस घटना में चालक समेत स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे में एक बाइक, साइकिल समेत लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है.
पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम करीब नौ बजे तेज रफ्तार में जा रही स्कॉर्पियो का टॉयर ब्लास्ट हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर लाइन होटल में घुस गयी. होटल में खाना खा रहे तीन श्रद्धालु समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. गाड़ी मालिक मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर पूर्वी टोला निवासी मोतीलाल यादव का पुत्र तेजा यादव बताया गया है, जो गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है.
शराब के नशे में चला रहा था गाड़ी
स्कॉर्पियो में सवार देवापुर पूर्वी टोला निवासी रामशंकर राम के पुत्र तारकेश्वर राम को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की. पूछताछ के दौरान तारकेश्वर ने बताया कि कविलासपुर के पास से शराब खरीद कर पीने के बाद गाड़ी में सभी लोग बैठे थे. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




