इकतरफा प्यार में आशिक ने युवती पर किया चाकू से जानलेवा हमला, इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे युवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 3:15 PM

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के कटेया थाना क्षेत्र में इकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने पर आरोपित की गिरफ्तारी और युवती को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के कटेया थाना क्षेत्र में इकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने पर आरोपित की गिरफ्तारी और युवती को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर युवा कैंपेन चला रहे हैं. वहीं, घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है.

यह भी पढ़ें :गोपालगंज : युवती को जख्मी करनेवाले सिरफिरे आशिक ने अदालत में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

यह भी पढ़ें :अल्पसंख्यक समुदाय के लिए CM नीतीश ने शुरू की कई योजनाएं, कहा- हम सेवा करनेवाले हैं, वोट की चिंता नहीं

यह भी पढ़ें :पटना : हड़ताल पर गये AIIMS के जूनियर डॉक्टर, कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के साथ हुई थी भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक, कटेया थाना क्षेत्र के नेहरुआ कला गांवकी एक युवती दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए गयी थी. पूजा करने के बाद घर लौटने के दौरान गांव के ही फूल सागर गिरी का पुत्र संदीप गिरी युवती से छेड़खानी करने लगा. युवती द्वारा विरोध जताये जाने के बाद इकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने चाकू से एक के बाद एक कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. घटना के संबंध में कटेया के थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छपेमारी की जा रही है. आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें :मधुबनी : अवैध संबंध का विरोध करने पर दो लोगों की चाकू से मार कर हुई हत्या, मृतक की पत्नी ने करायी प्राथमिकी

यह भी पढ़ें :गुजरात के गृह राज्यमंत्री ने कहा- सड़क हादसे में हुई बिहारी नागरिक की मौत

वहीं, लोगों का आरोप है कि आरोपित युवक वारदात को अंजाम देने के बाद खुलेआम घूम रहा है. पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इसके बाद घायल युवती को इंसाफ दिलाने के लिए युवा सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं. इसमें युवती को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ आरोपित युवक की गिरफ्तारी की अपील की जा रही है. वहीं, कई राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भी घटना के विरोध में आवाज उठायी है. पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है. इधर, घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी दहशत में है.

यह भी पढ़ें :दरभंगा : जादू-टोना के आरोप में बुजुर्ग से मारपीट कर पिलाया मैला, डीएमसीएच में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन