चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 52 एटीएम कार्ड मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 6:26 AM
गोपालगंज : बैंक एकाउंट से पैसे की निकासी करनेवाले चार साइबर अपराधियों को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो दिनों तक चली छापेमारी में पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से विभिन्न बैंकों के 52 एटीएम कार्ड बरामद किये हैं. एटीएम कार्ड के साथ स्कॉर्पियो, बाइक और करीब 30 हजार रुपये […]
गोपालगंज : बैंक एकाउंट से पैसे की निकासी करनेवाले चार साइबर अपराधियों को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो दिनों तक चली छापेमारी में पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से विभिन्न बैंकों के 52 एटीएम कार्ड बरामद किये हैं. एटीएम कार्ड के साथ स्कॉर्पियो, बाइक और करीब 30 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं.
पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार, राजरूप राय, ब्रजभूषण आदि ने बताया कि जादोपुर रोड स्थित होटल कैलाश के सामने स्थित एसबीआई बैंक की एटीएम के पास से संदिग्ध गतिविधि मिलने पर युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद बंजारी समेत विभिन्न एटीएम पर छापेमारी की. इसमें बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया गांव के संतोष कुमार, रवि भूषण कुमार, गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के आजाद आलम तथा उचकागांव थाना क्षेत्र के नौतन हरैया निवासी शमी अख्तर को गिरफ्तार किया गया. युवकों ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासा किये. पुलिस इन अपराधियों के तार को खंगालने में जुट गयी है.
शनिवार की शाम नगर थाने में प्रेसवार्ता करने के बाद पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों को चनावे जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. त्योहार के मद्देनजर ऐहतियात तौर पर बैंक और एटीएम के पास लगातार जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










