स्वतंत्रता दिवस पर आज शान से लहरायेगा तिरंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:14 AM
गोपालगंज : राष्ट्र की आन, बान और शान तिरंगा बुधवार को गगन में लहरायेगा. मौका होगा 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का. स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम मिंज स्टेडियम में होगा, जहां सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. डीएम अनिमेष कुमार परासर झंडोत्तोलन करेंगे तथा एसपी राशिद जमां के साथ परेड की सलामी लेंगे. मौके […]
गोपालगंज : राष्ट्र की आन, बान और शान तिरंगा बुधवार को गगन में लहरायेगा. मौका होगा 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का. स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम मिंज स्टेडियम में होगा, जहां सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. डीएम अनिमेष कुमार परासर झंडोत्तोलन करेंगे तथा एसपी राशिद जमां के साथ परेड की सलामी लेंगे. मौके पर बीएमपी, डीएपी के जवान, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड परेड करेंगे. इसके बाद डीएम जिले की जनता को संबोधित करेंगे.
मुख्य समारोह के बाद डीएम, एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं, संध्या सात बजे से आंबेडकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे. मुख्य समारोह स्थल मिंज स्टेडियम सज-धज कर तैयार है. वहीं, मंगलवार को पूरे दिन पदाधिकारियों की देखरेख स्टेडियम की साफ-सफाई करने में मजदूर लगे रहे. स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, महादलित टोले, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों आदि पर भी झंडोत्तोलन कियाजायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










