सास-बहू ने मिलकर की मासूम की हत्या, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में तीन वर्षीय अनिकेत के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों महिलाएं आपस में सास-बहू हैं. उनसे पूछताछ में महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए मासूम की हत्या करने का […]
विज्ञापन
भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में तीन वर्षीय अनिकेत के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों महिलाएं आपस में सास-बहू हैं. उनसे पूछताछ में महज एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए मासूम की हत्या करने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दोनों महिलाओं के जेल भेज दिया है. हत्याकांड में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है. जांच में अभी कई खुलासे होने की संभावना है. लोगों के आक्रोश और पुलिस के खिलाफ नाराजगी के कारण पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई हैं. वहीं, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे अनिकेत के शव को रविवार को दफना दिया गया.
10 दिन पहले ही लिखी गयी थी पटकथा : इस हत्याकांड की पटकथा 10 दिन पहले ही लिखी गयी थी. 10 दिन पूर्व एक स्पीड ब्रेकर बनाने के विवाद को लेकर ओमप्रकाश गुप्ता और धर्मवीर गोंड के बेटे के साथ झगड़ा हुआ था.
झगड़ा छुड़ाने के लिए धर्मवीर ने दोनों बच्चों को एक-एक थप्पड़ लगा दिया था. इस बात की खुन्नस महिलाओं को थी, जिसका बदला लेने की धमकी धर्मवीर को दी गयी थी. इसी बात को लेकर शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहे अनिकेत का अपहरण कर ओमप्रकाश के घर पर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया.
जब दफनाया गया अनिकेत का शव तो रो पड़ा पूरा गांव : तीन वर्षीय अनिकेत का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को वापस रकबा आया. शव आते ही पूरा गांव उसके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा. जब बच्चे के शव की अंतिम यात्रा निकाली गयी तो जनसैलाब उमड़ पड़ा. नम आंखों से लोगों ने उसे विदाई दी. जब उसे दफनाया गया तो पूरा गांव रो पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन