जादोपुर में पिता-पुत्र पर तलवार से किया प्रहार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
विवादित जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर हुई वारदात जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव की घटना जादोपुर : जादोपुर थाने के बाबु विशुनपुर गांव में विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर गुरुवार की सुबह पिता-पुत्र पर तलवार से हमला कर दिया गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
विवादित जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर हुई वारदात
आपके शहर में
विज्ञापन
जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुर गांव की घटना
जादोपुर : जादोपुर थाने के बाबु विशुनपुर गांव में विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर गुरुवार की सुबह पिता-पुत्र पर तलवार से हमला कर दिया गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है. घायल अवधेश कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव में विवादित जमीन को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. गुरुवार की सुबह कुछ लोग झोंपड़ी रख रहे थे, जिसका अवधेश कुमार और उसका पिता उमाशंकर साह ने विरोध किया. इस पर मारपीट हो गयी. इस दौरान पड़ोसियों ने तलवार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन