...और परत-दर-परत खुलती जा रही है धांधली की पोल

गोपालगंज : एसएस बालिका प्लस टू स्कूल में बनाये गये मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की मूल्यांकित कॉपियों के गायब होने के मामले में एसआईटी ने 28 लोगों से पूछताछ की. पांच दिनों के तहकीकात के बाद स्कूल के कैंपस में ही सुराग मिला. पुलिस गायब कॉपियों की तलाश में अभी जुटी हैं. प्रथम दृष्टया पुलिस […]
गोपालगंज : एसएस बालिका प्लस टू स्कूल में बनाये गये मूल्यांकन केंद्र से मैट्रिक की मूल्यांकित कॉपियों के गायब होने के मामले में एसआईटी ने 28 लोगों से पूछताछ की. पांच दिनों के तहकीकात के बाद स्कूल के कैंपस में ही सुराग मिला. पुलिस गायब कॉपियों की तलाश में अभी जुटी हैं. प्रथम दृष्टया पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसमें स्पष्ट हुआ कि स्कूल के आदेशपाल छठु सिंह ने हजियापुर के कबाड़कारोबारी पप्पू गुप्ता के हाथों किलो के भाव में कॉपियों को बेच दिया.
छठु सिंह को यह भान नहीं था कि इस कॉपी को लेकर इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा हो जायेगा. कॉपियों को बेचने के बाद छठु सिंह पूरे मामले में प्राचार्य पर दोष मढ़ने लगा था. बता दें कि 17 जून को प्राचार्य ने आदेशपाल और रात्रि प्रहरी आसपूरण सिंह के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इस प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना जब छठु सिंह को मिली तो वह 18 जून को विद्यालय पहुंचा और प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को धमकी देने लगा. यहां तक कहा कि हार्ट के मरीज हैं अगर कुछ हुआ तो आपको छोड़ेंगे नहीं.
चाबी आपके पास थी. आपने झूठी एफआईआर दर्ज करायी है. प्राचार्य को जिस तरह धमकी दी उससे कुछ पल के लिए लगा कि छठु निर्दोष है, लेकिन एसआईटी ने जब कबाड़ी के कारोबारी पप्पू गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे प्रकरण से पर्दा उठ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




