बैंकों में फर्जी नाम व पते पर खाते खुलवाता था मुकेश

गोपालगंज : एटीएस के छापे में गोपालगंज के मांझा थाने के आलापुर गांव के मुकेश प्रसाद समेत 10 लोगों के पकड़े जाने के बाद यहां से टेरर फंडिंग (आतंक के लिए धन मुहैया कराने) का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पता चला है कि विभिन्न बैंकों में फर्जी नाम व पते से खोले गये करीब 150 […]
गोपालगंज : एटीएस के छापे में गोपालगंज के मांझा थाने के आलापुर गांव के मुकेश प्रसाद समेत 10 लोगों के पकड़े जाने के बाद यहां से टेरर फंडिंग (आतंक के लिए धन मुहैया कराने) का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पता चला है कि विभिन्न बैंकों में फर्जी नाम व पते से खोले गये करीब 150 से अधिक खातों के जरिये आतंकियों और उनके संगठनों को रकम पहुंचायी जाती थी. पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आका (हैंडलर) के कहने पर बैंक खातों में रकम जमा करायी जाती थी और निकाली जाती थी.
टेरर फंडिंग से जुड़ा मुकेश प्रसाद फर्जी नाम व पते पर खाते खुलवाता था और खाता नंबर की जानकारी नेटवर्क से जुड़े लोगों को देता था. बाद में उन्हीं खातों में आतंक फैलाने के लिए रकम आती थी, जिसे देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों तक पहुंचाया जाता था. एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि सभी खातों की छानबीन की जा रही है. फर्जी नाम व पते पर खाते खुलने और उसमें आसानी से रकम जमा व निकासी होने में उन्होंने बैंककर्मियों की भी भूमिका से इन्कार नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




