मुकेश पांडेय की मौत से सदमे में कटिहार

कटिहार : मुकेश के परिजन गुवाहाटी में ही रहते हैं. त्योहार व शादी-विवाह में ही गांव आते-जाते हैं. उनके चाचा वशिष्ठ नारायण पांडेय एक अखबार में संपादक हैं. आइएएस मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा गुवाहाटी में ही हुई. वे कॉटन कॉलेज गुवाहाटी से इंग्लिश में स्नातक (ऑनर्स) किये थे. उसके बाद वे सिविल सेवा की तैयारी […]
कटिहार : मुकेश के परिजन गुवाहाटी में ही रहते हैं. त्योहार व शादी-विवाह में ही गांव आते-जाते हैं. उनके चाचा वशिष्ठ नारायण पांडेय एक अखबार में संपादक हैं. आइएएस मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा गुवाहाटी में ही हुई. वे कॉटन कॉलेज गुवाहाटी से इंग्लिश में स्नातक (ऑनर्स) किये थे. उसके बाद वे सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गये.
2012 में दूसरे प्रयास में ही उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ. आॅल इंडिया स्तर पर उनका रैंक 14वां था. वे एक तेजतर्रार, बेदाग अफसर थे. उनको 2015 में संयुक्त सचिव रैंक में प्रमोशन मिला था. आइएएस मुकेश पांडेय की शादी 2013 में बाढ़, पटना के एक रसूखदार कारोबारी राकेश कुमार सिंह के यहां 18 नवंबर 2013 को पटना के मौर्या होटल में बड़े ही धूमधाम से उनकी शादी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




