स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार परेड करेंगी महिला पुलिसकर्मी

गोपालगंज : जिले में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला पुलिसकर्मी भी परेड करेंगी. यह निर्णय बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई स्वतंत्रता दिवस तैयारी की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने की. इसमें स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी. बताया गया कि […]
गोपालगंज : जिले में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला पुलिसकर्मी भी परेड करेंगी. यह निर्णय बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई स्वतंत्रता दिवस तैयारी की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने की. इसमें स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी.
बताया गया कि मुख्य समारोह मिंज स्टेडियम में सुबह नौ बजे से शुरू होगा. जिले में पहली बार मुख्य समारोह में जिला महिला पुलिस बल की एक टुकड़ी भी परेड में शामिल होगी. इसके अलावा मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन, गुब्बारा उड़ाने, राष्ट्रगान की प्रस्तुति, पुलिस बल, स्काउट, एनसीसी व अग्निशमन दस्ते की परेड का कार्यक्रम होगा. नगर पर्षद को जलनिकासी व साफ-सफाई की जिम्मेवारी दी गयी है. रंग-रोगन व मंच की मरम्मत की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को दी गयी.
मिंज स्टेडियम में दोपहर में प्रशासन बनाम पब्लिक फैंसी फुटबॉल मैच होगा. डीएम ने निर्देश दिया है कि मुख्य समारोह में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है. गैरहाजिर होने पर नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसपी रविरंजन कुमार, डीडीसी दयानंद मिश्र, एडीएम विभागीय जांच शिवनारायण सिंह, डीएसओ कृष्ण मोहन, एनडीसी राजीव रंजन सिन्हा, ओएसडी देवेंद्र प्रताप शाही, सदर एसडीओ शैलेश कुमार दास, हथुआ एसडीओ प्रमोद कुमार राम, एसडीसी जयशंकर प्रसाद, डीआरडीए निदेशक धनंजय कुमार, डीइओ अशोक कुमार, प्राइवेट स्कूल यूनियन के सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारी व सदस्य शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




