गया जी : शराब के नशे में ससुराल में कर रहा था हंगामा, पत्नी की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

गुरुआ थाना | Prabhat Khabar Network

गुरुआ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुरुआ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के सेवईचक गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ससुराल आया था युवक

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सुनील कुमार अपने ससुराल देवरिया गांव आया हुआ था. आरोप है कि शराब के नशे में वह परिवार के सदस्यों के साथ बेवजह शरारत और हंगामा कर रहा था. इससे परिवार के लोग परेशान हो गये.

पत्नी ने पुलिस को दी सूचना

इसके बाद उसकी पत्नी ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

शराब पीने की करायी गयी जांच

पुलिस ने बताया कि युवक की शराब पीने की जांच भी करायी गयी है. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : गया जी: डुमरिया में लगातार बारिश से तीन खपरैल मकान धराशायी, घरेलू सामान और अनाज बर्बाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन