बेलौटी गांव में युवक को मारा चाकू, गिरफ्तार
बेलौटी गांव में गुरुवार की शाम आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने गांव के ही 19 वर्षीय गुड्डू कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल युवक के परिजनों ने आनन- फानन में सीएचसी गुरुआ में भर्ती कराया.
गुरुआ. बेलौटी गांव में गुरुवार की शाम आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने गांव के ही 19 वर्षीय गुड्डू कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल युवक के परिजनों ने आनन- फानन में सीएचसी गुरुआ में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य होती जा रही है. इधर घटना की सूचना पाकर गुरुआ के थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम दल-बल के साथ बेलौटी गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की. और नाटकीय ढंग से चाकू मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. सरफराज इमाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक बेलौटी गांव का रहनेवाला 2ा वर्षीय अमित कुमार है. मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान विवाद उत्पन्न होने पर यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक अपराधी प्रवृति का है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए