ससुराल जा रहे युवक को कार ने मारा धक्का, मौत

Updated:
विज्ञापन

खिजरसराय थाना क्षेत्र के पचरुखी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार अंजन यादव की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खिजरसराय. खिजरसराय थाना क्षेत्र के पचरुखी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार अंजन यादव की मौत हो गयी. अंजन यादव सैदपुर गांव का निवासी था और वह अपनी ससुराल कोल गांव जा रहा था. इस दौरान गया की तरफ से आ रही कार ने बाइक को धक्का मार दिया. सैदपुर से कोल की दूरी तीन किलोमीटर है और होनी को कुछ और ही मंजूर था. कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि पुलिस जब वहां पहुंची, कार सवार लोग वहां से खिसक चुके थे. युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अंजन यादव की मौत के बाद उसके गांव सैदपुर और ससुराल कोल में मातम छा गया. अंजन यादव के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसे एहसास भी नहीं था कि उसके पिता अब दुनिया छोड़कर जा चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन