गुरुआ के तेतरिया में वज्रपात से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

गुरुआ थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के किसान वीरेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी देवी की मौत गुरुवार की शाम वज्रपात से हो गयी. इस घटना के बाद तेतरिया गांव में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के किसान वीरेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी देवी की मौत गुरुवार की शाम वज्रपात से हो गयी. इस घटना के बाद तेतरिया गांव में सनसनी फैल गयी है. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. तेतरिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि फुलकुमारी अपने खेतों में मूंग तोड़कर घर लौट रही थी. अचानक वज्रपात गिरने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. चार बच्चों की मां फुलकुमारी अपने पति के साथ खेती कर परिवार की जीविका चला रही थी. लेकिन, उसकी मौत होने से परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया है.इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि इसकी सूचना मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन