महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, हालत गंभीर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अलाबलचक की एक 30 वर्षीय महिला ने सोमवार की देर शाम अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.
मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अलाबलचक की एक 30 वर्षीय महिला ने सोमवार की देर शाम अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही 112 की पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गयीं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 30 वर्षीय पूजा देवी (पति रवि यादव) ने नौ वर्षीय बेटी राधा रानी, पांच वर्षीय रागिनी कुमारी एवं तीन वर्षीय सागर कुमार के साथ जहर खाया है. हालांकि, मामला अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया. इधर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए