गया जी : बंधुआ रेलवे गुमटी पर सामान खरीदने को लेकर विवाद, दो गांवों के बीच हिंसक झड़प; कई घायल
मुफस्सिल थाना | Prabhat Khabar Network
गया जी में सामान खरीदने को लेकर दो गांवों के युवकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ. इस मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गया जी की मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधुआ रेलवे गुमटी पर एक दुकान पर सामान खरीदने के साथ आपसी वर्चस्व को लेकर मारपीट की घटना हुई.
जिसमें इस हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं और जख्मी युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जय प्रकाश नारायण अस्पताल रेफर कर दिया गया था.
घटना में जख्मी युवकों का विवरण
यह घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है, जिसमें टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदान गांव निवासी बाइक सवार 24 वर्षीय उज्ज्वल कुमार सिंह (पिता शशि सिंह) के साथ-साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजास गांव निवासी रंजीत कुमार (पिता सुजय यादव), मोती यादव का 20 वर्षीय पुत्र दीपक यादव व नरेश यादव का 24 वर्षीय पुत्र राहुल यादव गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं, जबकि इस दौरान अमरा गांव के कुछ लोग भी आंशिक तौर पर चोटिल हो गए हैं.
गोलीबारी की बात और पुलिस का पक्ष
यह घटना विकराल रूप ले चुकी थी और इस दौरान गोलीबारी होने की भी बात सामने आई, हालांकि पुलिस गोलीबारी के मामले से पूरी तरह इनकार कर रही है.
थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि दो जख्मी पक्षों की ओर से अलग-अलग लिखित तहरीर दी गई है, और प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है तथा घटनास्थल से एक बाइक को भी जब्त किया गया था.
विवाद की शुरुआत और पूरा मामला
स्थानीय लोगों ने बताया कि बंधुआ रेलवे गुमटी पर स्थित एक दुकान पर टनकुप्पा थाना क्षेत्र के भदान गांव निवासी उज्ज्वल सिंह सामान खरीदने पहुंचे थे.
तभी कुछ बाइक सवार गंजास गांव के युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे और बात-बात पर झगड़ा करने लगे, और जब तक बात आसपास के लोगों तक पहुंचती तब तक वहां ईंट-पत्थर (रोड़ा) चल चुका था.
दो गांवों के लोगों का संगठित होना और बीच-बचाव
यह विवाद और अधिक उलझता चला गया जिसके बाद दोनों गांवों के लोग संगठित होकर आपस में झगड़ा करने लगे, और उसी बीच-बचाव करने के दौरान अमरा गांव का एक अन्य युवक भी जख्मी हो गया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए