ePaper

कटारी गांव में निर्माणाधीन पुलिया गिरी, गड़बड़ी का आरोप

Updated at : 12 Jul 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कटारी गांव में निर्माणाधीन पुलिया गिरी, गड़बड़ी का आरोप

बिहार में एक ओर जहां कई पुल-पुलिया गिरे हैं. उसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के खुखड़ी पंचायत अंतर्गत कटारी गांव में लघु सिंचाई प्रमंडल गया के द्वारा निर्माधाधीन आरसीसी पुलिया गिर पड़ी.

विज्ञापन

नीमचक बथानी. बिहार में एक ओर जहां कई पुल-पुलिया गिरे हैं. उसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के खुखड़ी पंचायत अंतर्गत कटारी गांव में लघु सिंचाई प्रमंडल गया के द्वारा निर्माधाधीन आरसीसी पुलिया गिर पड़ी. मौके पर उपस्थित नवीन कुमार, चंदन कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जितनी भी पुल, पुलिया व पानी निकासी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. कार्य ब्योरा का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. ज्ञात हो कि लघु सिंचाई प्रमंडल गया के द्वारा कटरी में एक करोड़ 54 लाख 20 हजार 708 रुपये की लागत से आहार, पोखरा, निर्माण कार्य व आरसीसी पुलिया का कार्य कराया जा रहा है. विभाग के कनीय अभियंता मामले पर कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आगे कि कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन