बैदा गांव के दो युवकों की दिल्ली में तेजाब से जलकर मौत
गुरुआ थाना क्षेत्र की पलुहारा पंचायत के चांसी-बैदा गांव के मजदूर रामपति मंडल के 22 वर्षीय पुत्र पवन मंडल व जनक मंडल के 20 वर्षीय पुत्र सनोज मंडल की दिल्ली में तेजाब से जलकर मौत हो गयी.
गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की पलुहारा पंचायत के चांसी-बैदा गांव के मजदूर रामपति मंडल के 22 वर्षीय पुत्र पवन मंडल व जनक मंडल के 20 वर्षीय पुत्र सनोज मंडल की दिल्ली में तेजाब से जलकर मौत हो गयी. इस घटना की खबर सुनकर बैदा गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. बुधवार के दोपहर पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से दोनों युवकों का शव बैदा गांव में पहुंचा. शव के बैदा पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर रापपति मंडल के इकलौते बेटे पवन मंडल की शादी दो महीने पहले हुई थी. इसके बाद वह अपना दोस्त सनोज के साथ दिल्ली कमाने गया था. वहां तेजाब कंपनी में दोनों लोग काम कर अपने परिवार की जीविका चला रहे थे. इसी बीच तेजाब पड़ने से दो दिन पहले दोनों की मौत हो गयी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए