एएनएमएमसीएच के हीट वेव स्पेशल वार्ड में दो नये मरीज भर्ती
एएनएमएमसीएच के हीट वेव स्पेशल वार्ड में दो नये मरीज भर्ती किये गये हैं. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान ने बताया कि अस्पताल में अब तक अस्पताल के स्पेशल वार्ड में 76 मरीजों को भर्ती कराया गया है.
गया. एएनएमएमसीएच के हीट वेव स्पेशल वार्ड में दो नये मरीज भर्ती किये गये हैं. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान ने बताया कि अस्पताल में अब तक अस्पताल के स्पेशल वार्ड में 76 मरीज को भर्ती कराया गया है. इनमें सात की मौत इलाज के दौरान हो गयी है. इसके साथ ही 66 मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है. फिलहाल तीन मरीजों का इलाज स्पेशल वार्ड में चल रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को दोपहर के समय बिना जरूरी काम के बाहर निकलना बंद कर देना चाहिए. इसके साथ ही बाहर निकलते वक्त गमछा या तौलिया के साथ भूखे पेट नहीं होना चाहिए. हर दिन सुपाच्य भोजन ही करें. तब ही इस हीट वेव की मार से बच सकते हैं. पानी अधिक पीना जरूरी होता है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए