जनकपुर में घर से सामान चोरी करते दो बदमाशों को दबोचा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 10:36 PM
जनकपुर मुहल्ले में शनिवार की देर रात आदित्य सिंह ने घर में घुसकर कीमती सामान की चोरी करते दो नाबालिग बदमाशों को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथों दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी. इस घटना की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
मानपुर. नगर निगम वार्ड 50 के जनकपुर मुहल्ले में शनिवार की देर रात आदित्य सिंह ने घर में घुसकर कीमती सामान की चोरी करते दो नाबालिग बदमाशों को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथों दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी. इस घटना की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए दोनों बदमाशों को स्थानीय लोगों के चंगुल से छुड़ाया और चोरी का समान भी बरामद कर लिया. इधर, पीड़ित आदित्य सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके घर के छज्जे पर लगे एसी का कीमती पार्ट्स खोल लिया था. तभी घर के सदस्यों को आभास हो गया और दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि घर से चोरी के करने मामले में दो नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हए न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी एवं रंगदारी के साथ मारपीट जैसे मामले दर्ज हैं और कुछ दिन पहले ही बाल सुधार गृह से जमानत पर रिहा हुए ऐ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










