दो घरों में चोरी, 1.05 लाख नकद समेत उड़ाये लाखों के जेवर व सामान

Updated:
विज्ञापन

दो घरों में चोरी, 1.05 लाख नकद समेत उड़ाये लाखों के जेवर व सामान

विज्ञापन

गया : चाकंद व बेला थाना क्षेत्र के दो गांवों में अलग-अलग घरों में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में दोनों थानों में पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, चाकंद थाना क्षेत्र के ढकाइन के रहनेवाले उमेश यादव के घर में घुस कर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान चोरों ने उनके घर से 55 हजार रुपये नकद, आधा किलो चांदी के जेवरात, सोनाे का मंगलसूत्र व बाली, तीन लहंगा-चुनरी, छह साड़ियां सहित काफी संख्या में कपड़े व अन्य कीमती सा���ान की चोरी कर ली. हालांकि, घटना के वक्त गृहस्वामी अपने परिवार के साथ छत पर सोये हुए थे. इसी दौरान घर में आवाज सुन लोग जगे. लोगों ने शोर मचाया. लेकिन, तब तक सभी सामान लेकर चोर भाग गयेे.

पीड़ित ने चाकंद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.इधर, बेलागंज थाने के भिखाचक गांव के रहनेवाले मोहम्मद शकील अहमद के घर से चोरों ने 50 हजार रुपये नकद व दो लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. शकील अहमद ने बताया है कि वह घर बंद कर अपने गांव बाजीतपुर चले गये थे.

वापस लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है और घर में रखे 50 हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली गयी है. इस घटना में मोहम्मद शकील ने बेलागंज के छोटी मस्जिद के रहनेवाले मोहम्मद अडवानी पर संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दारोगा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन