दो आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े

Updated:
विज्ञापन

गया न्यूज : नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों का सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ फोटो वायरल हुआ.

विज्ञापन

गया न्यूज : नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों का सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ फोटो वायरल हुआ. नीमचक बथानी. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों का सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ फोटो वायरल हुआ. इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक गया को मिली. इसे लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. इसमें थानाध्यक्ष नीमचक बथानी, थानाध्यक्ष महकार, थानाध्यक्ष सरबहदा व नीमचक बथानी के अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल कर छापेमारी की गयी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि वायरल फोटो का सत्यापन कर बथानी थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली में छापेमारी की गयी. इस दौरान तीन-चार लोग भागने लगे. शस्त्र बल के सहयोग से एक व्यक्ति को पकड़ा गया तथा बाकी लोग जंगल का फायदा उठाकर भाग गये. व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक मोबाइल फोन जब्त किया गया. उसकी निशानदेही पर उसके दोस्त के घर छापेमारी की गयी. वहां से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पकड़े गये दोनों व्यक्ति मझौली निवासी अजय कुमार तथा बिंदी पासवान हैं. दोनों पर सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन