टिकारी विधायक अजय दांगी पहुंचे गुरुआ, गुलाब का फूल देकर लोगों ने किया स्वागत, फिर बताई समस्याएं

विज्ञापन

विधायक को गुलाव का फूल देकर स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network

टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने गुरुआ बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों से कुशलक्षेम जाना. विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर लोगों से विस्तार से चर्चा की और समाधान का आश्वासन दिया. इस दौरान क्षेत्र के विकास और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत हुई.

विज्ञापन

टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी शनिवार को गुरुआ बाजार पहुंचे. उनके पहुंचने पर बाजारवासियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. कृष्णा प्रसाद गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने विधायक को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से कुशल-क्षेम जाना तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. लोगों ने भी बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान राजनीति, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर लोगों के साथ चर्चा हुई.

विधायक के आगमन को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल रही. इस मौके पर राजद के विधानसभा स्तरीय नेता कमलेश कुमार यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गिरेंद्र कुमार, गया यादव, सोहन गोप, संजय चौधरी, आनंद कुमार, विनोद यादव व राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन