गया जी : प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय हुई तो किशोरी ने चाकू से किया वार, युवक ने भी किया पलटवार

विज्ञापन

शादी तय होने से नाराज किशोरी ने युवक पर चाकू से किया वार, युवक ने भी किया हमला (AI इमेज)

गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के खैरी गांव में प्रेम-प्रसंग में युवक और किशोरी के बीच चाकूबाजी की घटना हुई. शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज किशोरी ने युवक पर वार किया, जिसके बाद युवक ने भी हमला कर दिया. दोनों घायल हैं और निजी अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

Gaya Crime News : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के खैरी गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक किशोरी और युवक के बीच चाकूबाजी हो गई. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, खैरी गांव निवासी 25 वर्षीय सत्यम कुमार का एक किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच सत्यम की शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई. इसकी जानकारी मिलने के बाद किशोरी सत्यम से नाराज हो गई थी.

एकांत में बुलाकर विवाद के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर किया चाकू से वार

बताया जाता है कि किशोरी ने किसी बहाने सत्यम को एकांत स्थान पर बुलाया, जहां दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर किशोरी ने सत्यम पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद गुस्से में आकर सत्यम ने भी किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया.

Also Read :गया जी रोजगार मेले में 2300 युवाओं ने दिया बायोडाटा, 824 का चयन; जानिए किन नौकरियों के मौके मिले

परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती, गांव में चर्चा का माहौल

घटना के बाद दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया. इस घटना को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

आवेदन मिलने पर शुरू की जाएगी पुलिस कार्रवाई

इस मामले में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में थाने को अब तक कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है. परिजनों या किसी भी पक्ष से आवेदन मिलते ही मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन