गया जी में तीन डेंगू मरीजों का चल रहा इलाज, मगध मेडिकल अस्पताल में हैं भर्ती, हालत बेहतर
मगध मेडिकल के स्पेशल वार्ड में भर्ती डेंगू मरीज | Prabhat Khabar Network
मगध मेडिकल अस्पताल में इस समय तीन डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है. सभी की हालत स्थिर है और अस्पताल में ही प्लेटलेट्स की व्यवस्था है. जिला वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने लोगों की सजगता पर जोर दिया है.
गया जी मगध मेडिकल अस्पताल के डेंगू वार्ड में फिलहाल तीन मरीजों का इलाज चल रहा है. अब तक यहां छह मरीज भर्ती हो चुके हैं. सभी मरीजों का ट्रेवल हिस्ट्री दूसरे राज्य का रहा है.
आपके शहर में
मगध मेडिकल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ पीके अग्रवाल ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए फेब्रिकेटेड वार्ड में 100 बेड का इंतजाम किया गया है. सभी भर्ती मरीजों की हालत बेहतर है.
उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स की व्यवस्था अस्पताल में होने के चलते अब मरीजों को रेफर नहीं किया जाता है. वर्तमान में दो झारखंड व एक औरंगाबाद के मरीज हैं. तीनों का ट्रेवल हिस्ट्री बाहर का ही रहा है.
जिला वेक्टर रोग जनित नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एइहक ने बताया कि लोगों की सजगता के आगे अब तक एक भी जिले में संक्रमित हुए मरीज सामने नहीं आया है. तीन गया जिले के पहले मरीज मिले थे वे सभी बाहर से ही संक्रमित होकर यहां पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए